भारत के लिए अब तक भाग्यशाली रहे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का टेस्ट मैचों में बिना हारे जीत पर जीत दर्ज करने का विजय अभियान मंगलवार को नागपुर मे अपने ही सरजमीं पे दक्षिण अफ्रीका के हाथों पारी और छह रन के हार के साथ ही थम गया जो उनकी अगुवाई में भारतीय टीम की पहली हार है।
टीम इंडिया के कप्तान माही की कप्तानी में भारत ने इससे पहले 11 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें से उसने आठ टेस्ट में जीत दर्ज की थी बाकी के टेस्ट मैच ड्रा रहे थे लेकिन 12वें टेस्ट मैच में उन्हें आखिर में हार का कड़वा स्वाद चखना ही पड़ा।
अब महेंद्र सिंह धौनी को अपना और टीम इंडिया की ताज बचाने के लिए 14 फरवरी से कोलकाता में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
discuss |
tags:
hindi cricket newsall |
category:
Cricket
| Content type:
Text/Pictures
| Add this link to...
| tell a friend | bakwaas Add to:
| my favorites / bookmarks